अगवा युवती के मामले में डेढ़ माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

घोड़ासहन के एक मामले में, 20 वर्षीय युवती को गेमिंग ऐप के माध्यम से बहला-फुसलाकर उड़ीसा ले जाया गया। 23 जुलाई को घर से बाजार के लिए निकली युवती का आज तक पता नहीं चल पाया है। परिवार ने पुलिस से शिकायत की है, लेकिन अब तक जांच में कोई प्रगति नहीं हुई है।

अगवा युवती के मामले में डेढ़ माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि गेमिंग ऐप से कायम हुआ सम्पर्क और युवती को अगवा कर पहुंचा दिया गया उड़ीसा। हालांकि इस घटना को हुए डेढ़ माह से अधिक समय गुजर गया लेकिन युवती को बरामद कर पाने में पुलिस को अब भी कोई सफलता नहीं मिल पायी है। मामले को लेकर अपहृता की मां ने पुलिस को बताया है कि 23 जुलाई की शाम उनकी 20 वर्षीय विवाहिता पुत्री घर से बाजार के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। अपने स्तर से तलाश में कोई सफलता नहीं मिली। अपहृत के भाई के मोबाइल पर अचानक आदित्य नामक युवक ने उसकी बहन के सुरक्षित रहने की जानकारी दी।

इस कॉल का लोकेशन ट्रेस कर परिवार उड़ीस पहुंचा तो पता चला कि उड़ीसा के छत्रपुर मोचीबाड़ी स्ट्रीट निवासी पुरूचन्दु रथ के पुत्र आदित्य कुमार,पुरी जिले के निमापाड़ा बदिनीनी गांव के कुंजू साहू के पुत्र शक्तिकांत साहू तथा उमाकांत साह लड़की को बहला फुसला कर उड़ीसा ले गये हैं। परिजनों के द्वारा इसकी सूचना उड़ीसा पुलिस को दी लेकिन उड़ीसा पुलिस के द्वारा घोड़ासहन में प्राथमिकी दर्ज कराने का सुझाव दिया गया। परिजनों के द्वारा विगत 16 अगस्त को ही नामजद प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है लेकिन अपहृता को बरामद कर पाने में पुलिस को कोई सफलता अब तक नहीं मिल पायी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअगवा युवती के मामले में डेढ़ माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली