ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशदिल्ली चुनाव की जीत से AAP उत्साहित, गोपाल राय बोले- देशभर में निकाय चुनाव लड़ेगी पार्टी

दिल्ली चुनाव की जीत से AAP उत्साहित, गोपाल राय बोले- देशभर में निकाय चुनाव लड़ेगी पार्टी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत से आम आदमी पार्टी उत्साहित है। पार्टी अब संगठन विस्तार में जुटने जा रही है। पार्टी ने इसके तहत देशभर के सभी स्थानीय निकायों में चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।...

दिल्ली चुनाव की जीत से AAP उत्साहित, गोपाल राय बोले- देशभर में निकाय चुनाव लड़ेगी पार्टी
नई दिल्ली, पीटीआईSun, 16 Feb 2020 05:36 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत से आम आदमी पार्टी उत्साहित है। पार्टी अब संगठन विस्तार में जुटने जा रही है। पार्टी ने इसके तहत देशभर के सभी स्थानीय निकायों में चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। आप के प्रदेश संयोजक गोपाल राय के मुताबिक दिल्ली के विकास मॉडल को देशभर में ले जाने के लिए पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनावों को लड़ने का फैसला लिया है। इससे पार्टी अपना एक आधार पर तैयार करेगी। 

गोपाल राय ने बताया कि इसी मकसद से अपने इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए और इसपर चर्चा करने के लिए आगामी रविवार को ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी बुलाई है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी का मुद्दा अब पार्टी के संगठन विस्तार का भी है। पार्टी अब दिल्ली से बार दूसरे राज्यों में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करेगी। इसमें इसी पर सभी के साथ चर्चा होगी।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने राष्ट्र निर्माण से एक अभियान भी शुरू किया है। उसके तहत हम लोगों को आम आदमी पार्टी के सकारात्मक राष्ट्रवाद के साथ जोड़ने में जुटे हुए हैं। 11 फरवरी से शुरू किए गए इस अभियान से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे है। हम लोगों तक इस अभियान के माध्यम से पहुंचेंगे। पार्टी के संगठन खड़ा करने पर काम करेंगे। आने वाले समय में मध्य प्रदेश और गुजरात में होने वाले स्थानीय निकाय का चुनाव भी लड़ेंगे।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने दी अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई, बताया सुपर लीडर

उन्होंने भाजपा पर भी हमला बोलते हुए कहा कि वो निगेटिव राष्ट्रवाद की बात करते है। वो नफरत और लड़वाने की राजनीति करते है। आम आदमी पार्टी सकारात्मक राष्ट्रवाद की बात करती है। उसी एजेंडे पर हम देशभर में जाएंगे। दिल्ली में हमने जो विकास के नए मॉडल को पेश किया है। उसका विस्तार देश के दूसरे हिस्से में भी किया जाएगा। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने जो प्रयोग किया था वह देश के दूसरे राज्यों के लिए एक रोड मॉडल के रूप में सामने है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें