राहुल गांधी का वीडियो शेयर कर आम आदमी पार्टी ने कहा जैसी कांग्रेस-वैसी भाजपा
- वीडियो में राहुल गांधी पैदल मार्च के दौरान एक युवक को कोहनी मारते हुए दिखे- दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा का वीडियो भी साझा कियानई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पैदल मार्च के दौरान लोकसभा...

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता।पैदल मार्च के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक युवक को कोहनी मारते हुए वीडियो सामने आने पर आम आदमी पार्टी ने निशाना साधा है। पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर राहुल गांधी के साथ-साथ दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह का एक युवक को थप्पड़ मारते हुए भी वीडियो साझा कर कहा कि जैसी कांग्रेस, वैसी भाजपा।आम आदमी पार्टी ने दोनों वीडियो को साझा कर दिखाया कि दोनों ही दलों के नेता जेन-जी को मार रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि युवक राहुल गांधी के पीछे चल रहा है और कांग्रेस का समर्थक है।
पीछे-पीछे चल रहे युवक के ज्यादा नजदीक आने पर राहुल गांधी ने उसके सीने पर कोहनी मारी, जिसके बाद युवक ने दर्द महसूस किया। वहीं, दूसरा वीडियो प्रवेश साहिब सिंह का है, जिन पर बीते दिनों सड़क निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान एक युवक का मोबाइल छीनने और थप्पड़ मारने के आरोप लगे थे।

