व्यापारी की हत्या कानून-व्यवस्था पर सवाल : संजय सिंह
- आप यूपी प्रभारी ने पुलिस प्रशासन पर उठाए सवाल लखनऊ, प्रमुख संवाददाता आम

आम आदमी पार्टी (आप) के यूपी प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कानून-व्यवस्था और गोंडा में व्यापारी विनोद साहनी की हत्या के मामले को लेकर सरकार को घेरा है। शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने पोस्ट किया कि प्रदेश में कानून का इकबाल पूरी तरह समाप्त हो चुका है।यूपी सरकार के मंत्री डा. संजय निषाद को अपनी ही पुलिस के खिलाफ व न्याय के लिए धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में आम जनता की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा? उन्होंने कहा कि गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र में बर्तन व्यापारी और निषाद पार्टी के कार्यकर्ता विनोद कुमार साहनी की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
जब सत्ता में बैठे लोग ही अपनी सरकार और पुलिस-प्रशासन से न्याय नहीं पा रहे हैं, तो थाने-चौकियों के चक्कर काट रहे प्रदेश के गरीब, मजलूम और आम नागरिकों का क्या हाल होगा? गोंडा की इस घटना में स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपियों को खुली शह दी गई।


