केंद्र सरकार पर जनता को मुद्दों से भटकाने का आरोप

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

धौलाना तहसील में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सीएम चौहान ने धरना-प्रदर्शन में भाग लिया। उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत मुद्दों से भटका रही है। उन्होंने कहा कि सरकार हिंदू-मुस्लिम, दलित-सवर्ण जैसे मुद्दों से जनता को बांटने की कोशिश कर रही है।

केंद्र सरकार पर जनता को मुद्दों से भटकाने का आरोप
केंद्र सरकार पर जनता को मुद्दों से भटकाने का आरोप

धौलाना तहसील में पिछले कई दिनों से चल रहे धरना-प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सीएम चौहान ने पहुंचकर अपने विचार रखे। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जनता को मूलभूत मुद्दों से भटकाने का आरोप लगाया। सीएम चौहान ने कहा कि सरकार जनता का ध्यान शिक्षा, स्वास्थ्य, स्कूल, अस्पताल और अन्य मूलभूत सुविधाओं से हटाकर आपसी विवादों में उलझाना चाहती है। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम, दलित-सवर्ण, आदिवासी-पिछड़ा, किसान और जवान जैसे मुद्दों के नाम पर लोगों को बांटने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता अब सरकार के कथित झूठे वादों और जुमलों को समझ चुकी है।

इस दौरान जाहरवीर मेला समिति के सदस्य अतुल तोमर, मुकेश तोमर, दिनेश तोमर, देवेंद्र तोमर, राहुल तोमर, पंकज तोमर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकेंद्र सरकार पर जनता को मुद्दों से भटकाने का आरोप