केजरीवाल ई-20 को लेकर पणजी में करेंगे टाउनहॉल
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 25 अगस्त को पणजी में ई-20 के खिलाफ टाउनहॉल आयोजित करने की घोषणा की है। पार्टी ने गोवा में ई-20 से जुड़ी समस्याओं को उजागर किया है और राज्य के विभिन्न स्थानों पर पेट्रोल पंपों का दौरा किया है।

नई दिल्ली, एजेंसी। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ई-20 लागू करने के खिलाफ 25 अगस्त को पणजी में एक टाउनहॉल आयोजित करने की घोषणा की है। आम आदमी पार्टी लगातार गोवा में ई-20 से जुड़े मुद्दों को उठाती रही है। गोवा राज्य अध्यक्ष वाल्मीकि नाइक और राज्य के अन्य नेताओं के नेतृत्व में पार्टी ने राज्य भर के पेट्रोल पंपों का दौरा किया और कलंगुट से लेकर कानाकोना तक के गोवावासियों से बात की।


