एसआईआर के दौरान मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिशों का विरोध

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

आम आदर्मी पार्टी ने उठाई जांच की मांग सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से भेजा ज्ञापन

एसआईआर के दौरान मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिशों का विरोध
एसआईआर के दौरान मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिशों का विरोध

हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान पात्र व स्थानीय मतदाताओं के नाम हटाने के प्रयासों के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को आप कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन भेजा। इसमें उन्होंने आपत्तियों की जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र से लगभग 16,609 वोट हटाने की सूचना है, जो एक गंभीर और चिंताजनक विषय है। प्रदेश में कई स्थानों पर पात्र मतदाताओं के खिलाफ ऐसे व्यक्तियों द्वारा आपत्तियां दाखिल की जा रही हैं, जिनका उस निवास या मतदाता से कोई सीधा संबंध नहीं है।

आप नेताओं ने कहा कि राजनीतिक या व्यक्तिगत रंजिश के तहत गलत तथ्य प्रस्तुत कर फर्जी फॉर्म-7 जमा करना लोकतंत्र में मताधिकार पर सीधे हमले जैसा है। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिनी देवी, हल्द्वानी विधानसभा संगठन मंत्री गोपाल बिष्ट, कालाढूंगी संगठन मंत्री रिहाना शेख, जिला मीडिया प्रभारी नैनीताल जितेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष साकिर हुसैन, संस्थापक सदस्य मोहम्मद नसीम, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद नफीस, प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह टाकुली, गिरीश तिवारी, नाजिम हुसैन, साजिद हुसैन और मोहम्मद असलम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएसआईआर के दौरान मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिशों का विरोध