विरोध प्रदर्शन कर रहे आप सांसद संजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई नेता गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

- पार्टी मुख्यालय से प्रदर्शन में शामिल होने जाते हुए की गई गिरफ्तारी- पुलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हुई धक्कामुक्की नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को...

 विरोध प्रदर्शन कर रहे आप सांसद संजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई नेता गिरफ्तार

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता।

आप का विरोध प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। जनपथ मेट्रो स्टेशन से पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस बीच पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी धक्का-मुक्की हुई। आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पुलिस पर उनका गला घोंटने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत तमाम नेता रवि शंकर शुक्ला लेन स्थित पार्टी मुख्यालय पर एकत्र हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबाेधित कर केंद्र सरकार और मुख्य निर्वाचन अधिकारी पर मिलीभगत कर वोटर लिस्ट से नाम काटने का आरोप लगाया। इसके बाद पार्टी मुख्यालय से वे विपक्ष के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे। इसी दौरान पुलिस ने बेरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया। संजय सिंह ने शांतिपूर्ण विरोध को न रोके जाने और बेरिकेडिंग हटाने का आग्रह किया। पुलिस ने बेरिकेडिंग न हटाई तो वे सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया और संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, विधायक संजीव झा समेत कई अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर नजफगढ़ ले जाया गया। देर शाम उन्हें हिरासत से छोड़ा गया।

-----

संसद के विशेष सत्र की मांग

संसद का विशेष सत्र बुलाकर कराएं चर्चा

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर संसद का विशेष सत्र बुलाने और सदन में मतदाता सूची से नाम काटे जाने पर

चर्चा कराए जाने की मांग की है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिसिया दमन पर भी चर्चा कराने की मांग की। उन्होंने कहा है कि मतदाता सूची से 13 करोड़ से अधिक नाम काटे गए हैं। इसके खिलाफ आवाज उठा रहे लोगों के साथ राजनीतिक दलों के नेताओं-कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और वकीलों समेत अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस बर्बरता से पेश आई। इस आंदोलन को कुचलने के लिए ट्रेन-मेट्रो और इंटरनेट बंद करके लोगों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के संवैधानिक अधिकारों का हनन किया गया। ऐसे में एसआईआर को लेकर लोगों की चिंताओं का समाधान करने के साथ ही चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦आम आदमी पार्टी ने सोमवार को किस मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया?−
पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविरोध प्रदर्शन कर रहे आप सांसद संजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई नेता गिरफ्तार