संक्षिप्त खबरें
शिकायत के बाद भी एमसीडी ने कार्रवाई नहीं कीआम आदमी पार्टी ने रेखा गुप्ता सरकार से सत्य निकेतन स्थित भाजपा विधायक अनिल शर्मा के परिवार के पीजी के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग तेज कर दी है। प्रदेश...

शिकायत के बाद भी एमसीडी ने कार्रवाई नहीं की आम आदमी पार्टी ने रेखा गुप्ता सरकार से सत्य निकेतन स्थित भाजपा विधायक अनिल शर्मा के परिवार के पीजी के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग तेज कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को कहा कि सत्य निकेतन पीजी स्कैम में जमीन की रजिस्ट्री सिर्फ 230 वर्ग गज की है, जबकि भाजपा विधायक अनिल शर्मा से जुड़ा यह अवैध पीजी लगभग 600 वर्ग गज में बना है। एमसीडी के बिल्डिंग प्लान के अनुसार, पीजी के लिए केवल 175 वर्ग गज पर ही निर्माण की अनुमति थी। 2022 में इसकी शिकायत की गई, लेकिन निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। आम आदमी पार्टी के 20 राज्य संयोजक भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल
राज्य संयोजक राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य बने
आम आदमी पार्टी ने देश भर में पार्टी का विस्तार और संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से 20 राज्यों के संयोजकों को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया है। सभी राज्य संयोजक भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे। पार्टी ने सभी राज्य संयोजकों को अपने-अपने प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूती और विस्तार देने पर काम करने का निर्देश दिया है। दिल्ली के राज्य संयोजक सौरभ भारद्वाज, पंजाब के अमन अरोड़ा, गोवा के वाल्मिकी नाइक, हरियाणा के सुशील गुप्ता, गुजरात के ईसुदान गढ़वी, उत्तर प्रदेश के सभाजीत सिंह और जम्मू-कश्मीर के मेहराज मलिक भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे।


