ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशआरएमएल अस्पताल में गरीब मरीजों की मदद करेगी संस्था 'आओ साथ चलें'

आरएमएल अस्पताल में गरीब मरीजों की मदद करेगी संस्था 'आओ साथ चलें'

सामाजिक संस्था 'आओ साथ चलें' राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मरीजों की सहायता के लिए अस्पताल प्रशासन के सहयोग से एक अभियान चलाएगा। अस्पताल प्रशासन और संस्था के बीच बनी सहमति के मुताबिक संस्था की...

आरएमएल अस्पताल में गरीब मरीजों की मदद करेगी संस्था  'आओ साथ चलें'
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 29 Jul 2019 09:52 PM
ऐप पर पढ़ें

सामाजिक संस्था 'आओ साथ चलें' राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मरीजों की सहायता के लिए अस्पताल प्रशासन के सहयोग से एक अभियान चलाएगा। अस्पताल प्रशासन और संस्था के बीच बनी सहमति के मुताबिक संस्था की ओर से मरीजों की मदद के लिए ओपीडी और इमरजेंसी में वालंटियर उपलब्ध कराए जाएंगे। हेल्प केयोस्क का इंतजाम किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें- दिल्ली : RML अस्पताल में लगी आग, 200 से अधिक मरीजों को किया गया शिफ्ट

अस्पताल प्रशासन के साथ मिलकर कुछ गरीब मरीजों को पूर्ण निशुल्क चिकित्सीय सहायता का अभियान भी शुरू होगा। मंगलवार 30 तारीख को अभियान का विधिवत शुभारंभ मेडिकल सुपरिटेंडेंट वी के तिवारी, संस्था के राष्ट्रीय संयोजक विष्णु मित्तल सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा अस्पताल सभागार में होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें