मेरठ: ललिता गौतम हत्यांकाड : थिरोट जाने की तैयारी में आम आदमी पार्टी नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

मेरठ थाना रोहटा क्षेत्र के थिरोट गांव में दलित छात्रा ललिता गौतम की हत्या के मामले में आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की निंदा की। सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने जाएगा। हालांकि, कई नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है।

मेरठ: ललिता गौतम हत्यांकाड : थिरोट जाने की तैयारी में आम आदमी पार्टी नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

मेरठ थाना रोहटा अंतर्गत थिरोट गांव में दलित छात्रा ललिता गौतम हत्या की घटना एवं न्याय मांगने के लिए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की घटना को आम आदमी पार्टी ने निंदनीय ने कहा। सांसद एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल थिरोट गांव जाएगा एवं परिवार से मिलेगा। हालांकि प्रतिनिधिमंडल में जिन नेताओं को शामिल किया गया है, उनमें से अधिकांश नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। इसका आम आदमी पार्टी नेताओं ने विरोध जताया।

आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह के निर्देशानुसार प्रदेश सह-प्रभारी एवं विधायक सुरेन्द्र चौधरी, पश्चिमी प्रांत अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, मेरठ जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल का आज थिरोट गांव जाना प्रस्तावित है। प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त करेगा और स्थानीय प्रशासन से निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग करेगा। आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि निष्पक्ष जांच हो एवं दोषियों को सख्त सजा मिले। परिवार को न्याय मिले।

प्रतिनिधिमंडल में इन्हें किया शामिल

पश्चिमी यूपी अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, दिल्ली विधायक सुरेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी, मनीष सिंह, अरविंद बालियान, हेम कुमार जाटव, सचिन वाल्मीकि, भरत लाल यादव, इंतजार उर्फ इंति चेयरमैन, फुरकान त्यागी, हबीब अंसारी, सलीम मंसूरी, शिव कुमार जाटव, विचित्र सिसौदिया, दिया सिंह, ओमवीर सेन, सचिन तोमर, तरीकत पंवार, यासीन मलिक, कुलदीप कुमार, एसके शर्मा, सलीम मंसूरी, सरदार गुरमिंदर सिंह, भूपेंद्र चौधरी, वैभव मलिक, सीएम चौहान शामिल है।

आम आदमी पार्टी के इन नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

पुलिस ने आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। इनमें जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी, जिला सचिव तरीकत पंवार, माइनोरिटी विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरमिंदर सिंह, जिला महासचिव हेम कुमार, कैंट विधानसभा अध्यक्ष भरत लाल यादव, महिला विंग जिलाध्यक्ष नीलम शर्मा, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष फुरकान त्यागी समेत कई नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया।

क्या पीड़ित परिवार से मिलने जाना भी गुनाह हो गया है?

आम आदमी पार्टी, मेरठ प्रदेश प्रवक्ता/जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि मेरठ के थाना रोहटा क्षेत्र के थिरोट गांव में दलित छात्रा की नृशंस हत्या के मामले में राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देशानुसार पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे मेरे सहित आम आदमी पार्टी के कई पदाधिकारियों को पुलिस प्रशासन द्वारा देर रात में डिटेन/नजरबंद किया जा रहा है। सवाल करते हुए कहा कि क्या पीड़ित परिवार से मिलने जाना भी गुनाह हो गया है? कहा कि लोकतंत्र में इस तरह आवाज़ों को दबाना दुर्भाग्यपूर्ण है। हम इसका कड़ा विरोध करते हैं और हर हाल में पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय की लड़ाई में उनके साथ खड़े रहेंगे।

रालोद प्रोफेशन प्रदेश सचिव जूही त्यागी भी हाउस अरेस्ट

राष्ट्रीय लोकदल प्रोफेशनल की प्रदेश सचिव एवं यथार्थ के सारथी संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही चौहान त्यागी को भी पुलिस ने शुक्रवार आधी रात बाद हाउस अरेस्ट कर लिया। जूही त्यागी ने कहा कि बिना कोई वजह बताएं मुझे हाउस अरेस्ट किया गया है। वजह पूछ रही हूं लेकिन उन्हें कुछ नहीं बताया जा रहा हैं।

FAQs

क्या आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल थिरोट गांव जा रहा है?
हां, आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल थिरोट गांव जा रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।