चढ़ावा प्रकरण पर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी आप : केजरीवाल

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

आम आदमी पार्टी (आप) ने राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में हस्ताक्षर अभियान शुरू करने की घोषणा की है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभियान रोहिणी में सुंदरकांड पाठ से शुरू होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छोटे आरोपियों को तो पकड़ रही है, लेकिन बड़े लोगों को बचाने में लगी है।

चढ़ावा प्रकरण पर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी आप : केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) राम मंदिर में चढ़ावा प्रकरण मामले में शुक्रवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाने की घोषणा की‌। उन्होंने कहा कि ‘आप’ इसकी शुरुआत रविवार सुबह दस बजे रोहिणी सेक्टर-10 स्थित जापानी पार्क में सुंदरकांड पाठ के आयोजन से होगी। उन्होंने कहा कि हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर देशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। पिछले कुछ सप्ताहों का घटनाक्रम दर्शाता है कि चढ़ावा प्रकरण के आरोपियों को सरकार बचाने में लगी है। उन्होंने सुंदरकांड पाठ में लोगों से पहुंचने की अपील की और कहा कि पाठ के बाद इस पर चर्चा होगी कि चढ़ावा प्रकरण के गुनहगारों को सजा दिलवाने के लिए क्या प्रयास करने हैं।

हस्ताक्षर अभियान में एक पत्र पर राम भक्त हस्ताक्षर करेंगे, जो प्रधानमंत्री को भेजे जाएंगे।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आठ छोटे लोगों को पकड़कर जेल में डाल दिया गया है और बाकी सभी बड़े लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में अब जनता को आवाज उठानी पड़ेगी। आप कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और दिल्ली सहित हर जगह हजारों की संख्या में हनुमान चालीसा के पाठ रखे जाएंगे। लोग हनुमान चालीसा पढ़ेंगे, हनुमान जी और रामचंद्र जी की आरती गाएंगे और उसके बाद बड़ी श्रद्धा से इस पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें