ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशआम आदमी पार्टी ने गठबंधन का नया फॉर्मूला निकाला

आम आदमी पार्टी ने गठबंधन का नया फॉर्मूला निकाला

पांच राज्यों में भाजपा(BJP) की करारी हार के बाद ‘आप’(AAP) ने लोकसभा चुनाव(Loksabha Election 2019) के लिए विपक्षी दलों से गठबंधन का नया फॉर्मूला निकाला है। इसके मुताबिक, भाजपा के...

आम आदमी पार्टी ने गठबंधन का नया फॉर्मूला निकाला
वरिष्ठ संवाददाता,नई दिल्ली। Tue, 11 Dec 2018 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

पांच राज्यों में भाजपा(BJP) की करारी हार के बाद ‘आप’(AAP) ने लोकसभा चुनाव(Loksabha Election 2019) के लिए विपक्षी दलों से गठबंधन का नया फॉर्मूला निकाला है। इसके मुताबिक, भाजपा के खिलाफ जो पार्टी जिस राज्य में मजबूत है, दूसरे दल उसको समर्थन दें। दिल्ली में कांग्रेस उसे भाजपा के खिलाफ समर्थन करे। सूत्रों का कहना है कि पार्टी भाजपा को हराने के लिए इस रणनीति को बेहतर बताते हुए महागठबंधन में अपनी स्थिति भी मजबूत रखना चाहती है।

दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने मंगलवार को बताया कि पांच राज्यों के चुनाव नतीजे बताते हैं कि भाजपा के खिलाफ जनता ने मोर्चा खोल दिया है। नतीजे बता रहे हैं कि जो पार्टी जिस राज्य में मजबूत थी, वहां लोगों ने भाजपा के खिलाफ मजबूत दल को वोट दिया है। तेलंगाना में टीसीआर जीती। वहां कांग्रेस मजबूत नहीं थी। मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीगढ़ में कांग्रेस मजबूत थी, वहां उसकी सरकार बनने जा रही है। मिजोरम के नतीजे भी यही कहते हैं। हम आगामी लोकसभा चुनाव में यही चाहते हैं कि जो दल जिस राज्य में मजबूत, वहां पर वह चुनाव लड़ें। अन्य विपक्षी दल भाजपा को हराने में उस पार्टी का समर्थन करें। 

मसलन, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस, आंध्र प्रदेश में तेलगू देशम पार्टी, तमिलनाडु में डीएमके। पार्टी दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के साथ गठबंधन पर भले ही कुछ नहीं बोली, पर इस नए फॉमूले के जरिए जरूरी संदेश दिया है कि दिल्ली में वह मजबूत है। विपक्षी गठबंधन के तहत उसे यहां दूसरे खासतौर से कांग्रेस उसे समर्थन दें। इसी तहत के पार्टी लोकसभा चुनाव की अगले अभियान में जुटने जा रही है। जिसके जरिए वह दिल्ली में अपनी स्थिति को और मजबूत होने का दावा रख सके।

 

राहुल मेहरा बोले, दिल्ली में ‘आप’ को समर्थन दे कांग्रेस

आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपनी मजबूत स्थिति के साथ महागठबंधन में अपने को मजबूत दिखाने की जुगत में लगी है। मंगलवार को उसी सियासी रणनीति को बनाने के लिए बैठक हुई। कांग्रेस को लेकर बैठक के बाद भले ही पार्टी नेताओं ने कुछ ना कहा हो। पर ‘आप’ के वरिष्ठ नेता व दिल्ली सरकार के अधिवक्ता राहुल मेहरा ने पहली बार ट्वीट करके दिल्ली में कांग्रेस और ‘आप’ के गठबंधन को जरूरी बताया। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन का नेतृत्व करें। राहुल मेहरा ने ट्वीट किया कि अब राहुल गांधी को सुनिश्चित करना चाहिए कि वह राष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश में स्थानीय राजनीतिक दलों से गठबंधन करें। इसमें अरविंद केजरीवाल व आम आदमी पार्टी को भी शामिल होना चाहिए। उन्होंने आगे लिखा कि दिल्ली की सातों सीटों को जीतने का फॉर्मूला हमारे पास है। सीट का बंटवारा आसानी से किया जा सकता है।

MP ELECTION: कांग्रेस से कांटे की टक्कर में BJP के लिए चुनौती बने बागी

विधानसभा चुनाव 2018 परिणाम: तीन राज्यों में ‘आप’ को नोटा से भी कम वोट

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें