पायलटों के प्रशिक्षण रिकॉर्ड की जांच कर सकता है डीजीसीए : एएआईबी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

एएआईबी ने डीजीसीए से सभी विमानों के पायलटों के प्रशिक्षण रिकॉर्ड की जांच करने और सिम्युलेटर सत्रों में अनिवार्य अभ्यास सुनिश्चित करने की सिफारिश की है। यह सुझाव मुंबई हवाई अड्डे पर 2023 में हुए लियरजेट हादसे की जांच रिपोर्ट में दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, खराब मौसम में अस्थिर एप्रोच और विमान को अनुचित तरीके से संभालना हादसे की संभावित वजह थी।

पायलटों के प्रशिक्षण रिकॉर्ड की जांच कर सकता है डीजीसीए : एएआईबी

नई दिल्ली, एजेंसी। एएआईबी ने नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को सभी विमानों के पायलटों के प्रशिक्षण रिकॉर्ड की एक बार जांच करने की सिफारिश की है। इसमें विशेष रूप से गैर-अनुसूचित विमान सेवा संचालकों के पायलटों के रिकॉर्ड की जांच करने को कहा गया है। जांच करने का उद्देश्य यह पता लगाना है कि सिम्युलेटर प्रशिक्षण के प्रत्येक सत्र में सभी अनिवार्य अभ्यास कराए जा रहे हैं या नहीं। एएआईबी ने गैर-अनुसूचित और सामान्य विमानन सेवा संचालकों को निर्देश जारी करने का भी सुझाव दिया है। इसके तहत उन्हें ऐसी व्यवस्था विकसित करने को कहा जा सकता है, जिससे यह सुनिश्चित हो कि पायलटों को नियामकीय नियमों के अनुसार सभी अनिवार्य प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। इनमें गंभीर आपात स्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण भी शामिल है। ये सिफारिशें 14 सितंबर, 2023 को मुंबई हवाई अड्डे पर वीएसआर वेंचर्स के लियरजेट 45एक्सआर विमान (वीटी-डीबीएल) के दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच रिपोर्ट का हिस्सा हैं। हादसे में विमान में सवार सभी आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। विमान विशाखापत्तनम से गैर-अनुसूचित उड़ान पर था। मुंबई हवाई अड्डे पर उतरते समय यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया और पूरी तरह नष्ट हो गया।

हादसे की जांच रिपोर्ट और प्रशिक्षण संबंधी सिफारिशें

हादसे की वजह

एएआईबी ने अपनी अंतिम रिपोर्ट में कहा कि हादसे की संभावित वजह चालक दल का खराब मौसम की स्थिति में भी अस्थिर दृष्टिकोण जारी रखने का फैसला और विमान को अनुचित तरीके से संभालना था। इसके कारण कम ऊंचाई पर विमान का संतुलन बिगड़ गया और वह स्टॉल की स्थिति में पहुंच गया। इसके बाद चालक दल विमान को संभालने में नाकाम रहा। विमान की गति कम होने का संकेत मिलने के बावजूद चालक दल ने उसकी निगरानी नहीं की।

सिम्युलेटर प्रशिक्षण में स्टॉल से उबरने का अभ्यास

स्टॉल से उबरने का अभ्यास

एएआईबी ने उड़ान सुरक्षा बढ़ाने के लिए डीजीसीए को पायलटों के सिम्युलेटर प्रशिक्षण में लैंडिंग की स्थिति के दौरान स्टॉल से उबरने का अभ्यास भी शामिल करने पर विचार करने को कहा है। इसके तहत प्रत्येक प्रशिक्षण सत्र में पायलटों को विमान के पूरी तरह स्टॉल होने या स्टॉल चेतावनी उपकरण सक्रिय होने के बाद उससे उबरने का अभ्यास कराना होगा। यह अभ्यास चढ़ाई, सामान्य उड़ान, एप्रोच और लैंडिंग की स्थितियों में कराया जाएगा।

कॉकपिट चेकलिस्ट के पालन पर जोर

पायलटों को जागरूक करने का सुझाव

एएआईबी ने वीएसआर वेंचर्स को अपने पायलटों को एसओपी के अनुसार कॉकपिट में चेकलिस्ट का सही तरीके से पालन करने के प्रति जागरूक करने का सुझाव दिया है। इसके तहत चालक दल को सभी सेटिंग की जांच करनी होगी और यह सुनिश्चित करना होगा कि सुरक्षित उड़ान के लिए विमान की सभी प्रणालियां सही तरीके से काम कर रही हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦एएआईबी ने डीजीसीए से क्या जांच करने की सिफारिश की है?−
एएआईबी ने सभी विमानों के पायलटों के प्रशिक्षण रिकॉर्ड की जांच करने, विशेष रूप से गैर-अनुसूचित विमान सेवा संचालकों के पायलटों के रिकॉर्ड की जांच करने की सिफारिश की है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपायलटों के प्रशिक्षण रिकॉर्ड की जांच कर सकता है डीजीसीए : एएआईबी