'केदारनाथ में उड़ान के लिए पायलट को पहाड़ी क्षेत्र का अनुभव जरूरी'

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

- विमान दुर्घटनाओं की जांच करने वाली एजेंसी ने यह सिफारिश की नई

'केदारनाथ में उड़ान के लिए पायलट को पहाड़ी क्षेत्र का अनुभव जरूरी'

- विमान दुर्घटनाओं की जांच करने वाली एजेंसी ने यह सिफारिश की नई दिल्ली, एजेंसी। केदारनाथ घाटी में हेलीकॉप्टर उड़ाने वाले पायलट के पास पहाड़ी क्षेत्रों में उड़ान भरने का न्यूनतम अनुभव होना जरूरी है। विमान दुर्घटनाओं की जांच करने वाली एजेंसी विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने यह सिफारिश की है।एजेंसी ने यह सिफारिश जून, 2025 में हुए हेलीकॉप्टर हादसे की अंतिम रिपोर्ट जारी करते हुए की, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी। एएआईबी ने केदारनाथ घाटी में हवाई यातायात का प्रबंधन करने वाले सीतापुर नियंत्रण केंद्र और उड़ान भरने वाले चालक दल के बीच बातचीत की रिकॉर्डिंग की व्यवस्था करने का भी सुझाव दिया है।

एजेंसी के अनुसार इन रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल सुरक्षा संबंधी घटनाओं की जांच में किया जा सकता है। आर्यन एविएशन का बेल 407 हेलीकॉप्टर (वीटी-बीकेए) 15 जून, 2025 को उत्तराखंड में श्री केदारनाथ से गुप्तकाशी के बीच शटल उड़ान पर था, तभी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। एएआईबी ने दुर्घटना के संभावित कारणों में पायलट का सीमित उड़ान अनुभव तथा बादलों का अचानक बनना और तेजी से नीचे उतरना बताया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News'केदारनाथ में उड़ान के लिए पायलट को पहाड़ी क्षेत्र का अनुभव जरूरी'