ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशआदित्य ठाकरे का शिंदे गुट पर तंज, कहा-हमसे आंखें नहीं मिला पा रहे...किस मुंह से जाएंगे लोगों के सामने

आदित्य ठाकरे का शिंदे गुट पर तंज, कहा-हमसे आंखें नहीं मिला पा रहे...किस मुंह से जाएंगे लोगों के सामने

रविवार को उन्होंने कहा कि यह बागी विधायक हमसे तो आंख मिला नहीं पा रहे हैं, यह भला अपने विधानसभा क्षेत्र में क्या मुंह लेकर जाएंगे। उन्होंने विधायकों को दी गई सुरक्षा पर भी सवाल उठाए।

आदित्य ठाकरे का शिंदे गुट पर तंज, कहा-हमसे आंखें नहीं मिला पा रहे...किस मुंह से जाएंगे लोगों के सामने
Deepakलाइव हिंदुस्तान,मुंबईSun, 03 Jul 2022 05:33 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना की सरकार बनने के बाद सियासी संग्राम तो थमता नजर आ रहा है। लेकिन शिवसेना के दो धड़ों में जुबानी जंग अभी जारी है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे शिंदे गुट के विधायकों पर लगातार हमलावर हैं। रविवार को उन्होंने तंज करते हुए कहा कि यह बागी विधायक हमसे तो आंख मिला नहीं पा रहे हैं, यह भला अपने विधानसभा क्षेत्र में क्या मुंह लेकर जाएंगे। यही नहीं उन्होंने विधायकों को दी गई बहुत ज्यादा सुरक्षा पर भी सवाल उठाए। 

किस तरह लोगों का सामना करेंगे
आदित्य ठाकरे ने कहा कि आज विधानसभा भवन में पहुंचे शिंदे गुट के विधायक हमसे आंखें तक नहीं मिला पा रहे थे। उन्होंने कहा कि आखिर कब तक आप लोग एक होटल से दूसरे होटल तक भागते रहेंगे? आखिर कभी तो इन विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्र में जाना होगा। तब यह लोग वहां पर क्या मुंह लेकर जाएंगे? किस तरह से क्षेत्र में लोगों का सामना करेंगे? 

शिवसेना के विधायक बंधक बना लिए गए तो ऑफिस में ताला लगाना कौन सी बड़ी बात: आदित्य ठाकरे
इतनी सुरक्षा तो कसाब को भी नहीं मिली थी

पूर्व मंत्री ने कहा कि जितनी सुरक्षा शिंदे गुट के विधायकों को मिली है तो इतनी सुरक्षा तो आतंकी कसाब के लिए भी नहीं लगाई गई। उन्होंने सवाल उठाया कि आपको किस बात का डर है? इस बात कि आपके कुछ विधायक भाग जाएंगे? किसलिए इतना ज्यादा डर? गौरतलब है कि बागी विधायक शनिवार शाम को ही गोवा से मुंबई लौटे हैं। रविवार को यहां पर विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव हुआ है, वहीं सोमवार को यहां पर फ्लोर टेस्ट होने वाला है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें