ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशछुट्टी मनाने आई थी महिला, होटल में चाय पिलाकर किया रेप

छुट्टी मनाने आई थी महिला, होटल में चाय पिलाकर किया रेप

पश्चिम बंगाल में दीघा स्टेशन पर ट्रेन छूटने के बाद इंतजार कर रही 42 वर्षीया महिला को एक होटल में ले जाकर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि मालदा जिले की रहने वाली...

छुट्टी मनाने आई थी महिला, होटल में चाय पिलाकर किया रेप
एजेंसी,कोलकाताTue, 14 Jan 2020 06:36 AM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिम बंगाल में दीघा स्टेशन पर ट्रेन छूटने के बाद इंतजार कर रही 42 वर्षीया महिला को एक होटल में ले जाकर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि मालदा जिले की रहने वाली महिला रविवार सुबह छुट्टी पर दीघा आयी थी और शाम में वापस लौटने वाली थी लेकिन उसकी ट्रेन छूट गयी। 

तलशारी में एक होटल में काम करने वाले व्यक्ति ने उसे रात में होटल में रूकने को कहा। तलशारी दीघा से 10 किलोमीटर दूर है और यह पश्चिम बंगाल-ओडिशा सीमा के पास है। होटल में चाय के साथ नशीला पदार्थ देने के बाद उससे दुष्कर्म किया गया । 

हिला को समुद्र के पास जंगल में भी ले जाया गया और वहां पर भी उससे दुष्कर्म किया गया। व्यक्ति ने महिला का पर्स भी लूट लिया। पूर्वी मिदनापुर जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर एक मामला दर्ज कर लिया गया और उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। 

पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है और मामले में आगे छानबीन की जा रही है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें