दिल्ली में दिल दहलाने वाला मामला: महरौली में ट्यूशन टीचर ने की पत्नी समेत 3 बच्चों की गला रेतकर हत्या

दिल्ली में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। साउथ दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र के वार्ड 2 में एक बेरहम पति ने अपने तीन बच्चों और पत्नी की चाकू से गोदकर निर्ममता से हत्या कर दी गई। पुलिस...

दिल्ली में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। साउथ दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र के वार्ड 2 में एक बेरहम पति ने अपने तीन बच्चों और पत्नी की चाकू से गोदकर निर्ममता से हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पति का नाम उपेंद्र शुक्ला (42) का अपनी पत्नी अर्चना शुक्ला और तीन बच्चों के साथ महरौली इलाके में रहता था। उपेंद्र पेशे से शिक्षक है। मृतक बच्चों में एक लड़का और दो लड़कियां थीं। जिनकी उम्र 7 साल, 5 साल और 2 महीने बताई जा रही है। घटना की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। अभी तक की छानबीन के अनुसार, रात 1 से डेढ़ बजे के आसपास सभी के कत्ल किए गए हैं।

— ANI (@ANI) June 22, 2019

बताया जा रहा है कि आरोपी पति उपेंद्र डिप्रेशन में था और आर्थिक तंगी के चलते घर में कलह रहती थी। जिस घर में सभी रहते थे, उसी घर में उसकी सास भी रहती हैं। शनिवार सुबह सास ने देखा कि उपेंद्र दरवाजा नहीं खोल रहा है, कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब उपेंद्र ने गेट नहीं खोला तो सास ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी और उनकी मदद से 100 नंबर पुलिस को कॉल की। पुलिस ने मौके पर पहुच कर गेट खुलवाया, जहां कमरे में 4 लाशें पड़ी हुई थीं।

Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदिल्ली: महरौली में शख्स ने पत्नी समेत 3 बच्चों की गला रेतकर हत्या की