ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशएक सिरफिरे शख्स ने मुंबई से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दी धमकी, गिरफ्तार

एक सिरफिरे शख्स ने मुंबई से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दी धमकी, गिरफ्तार

मुंबई के नाला सोपारा के पास से 28 वर्षीय एक शख्स को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत अन्य राजनेताओं को धमकी भरे मेल भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने इस बात की...

एक सिरफिरे शख्स ने मुंबई से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दी धमकी, गिरफ्तार
शिव सन्नी (हिटी), नई दिल्ली। Fri, 09 Aug 2019 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई के नाला सोपारा के पास से 28 वर्षीय एक शख्स को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत अन्य राजनेताओं को धमकी भरे मेल भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।

डीसीपी (साइबर प्रिवेंशन अवेयरनेस एंड डिटेक्शन) अन्येश रॉय ने कहा- अभिषेक तिवारी नाम का यह शख्स एक राष्ट्रीय पार्टी के मुख्यालय में बम हमले की धमकी भरा मेल भी भेजा था।

डीसीपी रॉय ने कहा कि तिवारी यह मेल लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए ऐसा करता था।

सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया- “तिवारी एक फर्नीचर फॉम फर्म में डिलीवर ब्वॉय के तौर पर काम कर रहा था। वे अपनी नौकरी और जिंदगी दोनों से परेशान था। इसलिए, उसने लोगों में दहशत मचाने के लिए ऐसा करने का फैसला किया था। तिवारी ने स्कूल की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।”

ये भी पढ़ें: केजरीवाल का बड़ा ऐलान: अब हर किसी को मिलेगा प्रति माह 15 GB डाटा फ्री

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें