पहली बार मासिक धर्म आने से परेशान बच्ची ने खुदकुशी की

पहली बार मासिक धर्म आने से परेशान 12 साल की बच्ची ने गुरुवार शाम फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला बुराड़ी इलाके का है।  पुलिस के अनुसार, बच्ची परिवार के साथ संत नगर में रहती थी। वह...

suicide

पहली बार मासिक धर्म आने से परेशान 12 साल की बच्ची ने गुरुवार शाम फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला बुराड़ी इलाके का है। 

पुलिस के अनुसार, बच्ची परिवार के साथ संत नगर में रहती थी। वह स्थानीय पब्लिक स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक, गुरुवार शाम को वह अपने कमरे में अकेली थी। इसी दौरान उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और चुन्नी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। 

थोड़ी देर बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने आननफानन में दरवाजा तोड़कर बच्ची को फंदे से उतारा और अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। 

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस पलटी 4 की मौत, कई जख्मी

सुसाइड नोट नहीं मिला: बच्ची के कमरे से कोई सुसाइट नोट नहीं मिला। वहीं, बच्ची की बड़ी बहन ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले उसे पहली बार मासिक धर्म आया था। इससे वह तनाव में आ गई थी। हालांकि, बड़ी बहन ने उसे बहुत समझाया, लेकिन उसकी परेशानी कम नहीं हुई। परिवार का कहना है कि इसी वजह से बच्ची ने खुदकुशी कर ली। 

सर गंगाराम अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉक्टर राजीव मेहता ने बताया कि पहले 13 से 14 साल की उम्र में किशोरियों के शरीर में बदलाव देखने को मिलते थे। ये बदलाव अब 11 से 12 साल में होने लगे हैं। मगर इस उम्र में बच्चियां इन बदलावों के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं होती हैं। इस बारे में बच्चियों को पहले से जानकारी देना जरूरी है, ताकि वे इसके लिए मानसिक रूप से तैयार हो सकें। 

Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपहली बार मासिक धर्म आने से परेशान बच्ची ने खुदकुशी की