ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशMP:बसपा को तगड़ा झटका, पूर्व विधायक ऊषा चौधरी कांग्रेस में शामिल

MP:बसपा को तगड़ा झटका, पूर्व विधायक ऊषा चौधरी कांग्रेस में शामिल

मध्यप्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की विधायक रहीं ऊषा चौधरी शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। चौधरी पिछली विधानसभा में सतना के रैगांव से बसपा विधायक थीं। इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा...

MP:बसपा को तगड़ा झटका, पूर्व विधायक ऊषा चौधरी कांग्रेस में शामिल
एजेंसी,भोपालSun, 03 Feb 2019 05:30 AM
ऐप पर पढ़ें

मध्यप्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की विधायक रहीं ऊषा चौधरी शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं।

चौधरी पिछली विधानसभा में सतना के रैगांव से बसपा विधायक थीं। इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी मौजूद थे।

चौधरी के अलावा भारतीय वन सेवा के अधिकारी रहे आजाद सिंह डबास ने भी कांग्रेस की सदस्यता ले ली। 

भाजपा ने किया चंद्रबाबू नायडू पर पलटवार, उन्हें हताश-परेशान बताया

TRAIN 18: वंदे भारत के ट्रायल रन के दौरान किया गया पथराव, शीशे टूटे

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें