ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशआंकडा़: नोटबंदी के बाद RBI के पास आए 1000 रुपये के 99 फीसदी नोट?

आंकडा़: नोटबंदी के बाद RBI के पास आए 1000 रुपये के 99 फीसदी नोट?

बीते वर्ष हुई नोटबंदी के बाद आरबीआई या सरकार ने 500 या 1000 रुपये के कितने नोट वापस आए, इसकी जानकारी नहीं दी थी। लेकिन अब आरबीआई ने वेबसाइट पर इससे संबंधित एक आंकडा़ जारी किया है। इसके अनुसार, 99...

आंकडा़: नोटबंदी के बाद RBI के पास आए 1000 रुपये के 99 फीसदी नोट?
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानSun, 27 Aug 2017 07:54 AM
ऐप पर पढ़ें

बीते वर्ष हुई नोटबंदी के बाद आरबीआई या सरकार ने 500 या 1000 रुपये के कितने नोट वापस आए, इसकी जानकारी नहीं दी थी। लेकिन अब आरबीआई ने वेबसाइट पर इससे संबंधित एक आंकडा़ जारी किया है। इसके अनुसार, 99 फीसदी एक हजार रुपये के नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गए हैं।

एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार, मार्च 2017 के अंत तक कुल 8925 करोड़ रुपये के हजार के नोट सर्कुलेशन में थे। अब ये नोट रिजर्व बैंक से बाहर हैं।

ये भी पढ़ें: 10 किलो का बम लेकर 1 km दौड़ा सिपाही, बचाई 400 बच्चों की जान

इस साल 3 फरवरी को केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने लोकसभा में बयान दिया था कि 8 नवंबर तक 6.86 करोड़ रुपये से अधिक के 1000 के नोट सर्कुलेशन में थे। वहीं, इस साल मार्च तक सर्कुलेशन वाल हजार के नोट कुल नोटों का 1.3 फीसदी थे। 

इन आंकाड़ों के मुताबिक, 98.7 फीसदी 1000 रुपये के नोट आरबीआई में वापस आ गए। महज 1.3% के नोट वापस नहीं आ सके हैं। हालांकि, इस बारे में आरबीआई ने आधिकारिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें