बालाजी मंदिर में 948वां खिचड़ी भंडारा, पहुंचे 1450 से अधिक श्रद्धालु
हिन्दुस्तान, रांची
रांची में श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) मंदिर में 948वें खिचड़ी भंडारे का आयोजन हुआ। सुबह के समय वैदिक अनुष्ठानों के साथ पूजा की गई। इस अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्तिथ हुए और 1456 श्रद्धालुओं ने खिचड़ी महाप्रसाद ग्रहण किया।

रांची। श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) मंदिर में शनिवार को भाद्रपद शुक्ल प्रतिपदा के त्रिपुष्यकर योग में 948वें खिचड़ी भंडारे का आयोजन हुआ। सुबह वैदिक अनुष्ठानों और विधि-विधान से भगवान श्रीमन्नारायण की पूजा-अर्चना, वेद-मंत्रोच्चार व महाआरती संपन्न की गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद 1456 श्रद्धालुओं ने खिचड़ी महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।


