श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा और समर्पण का दिया संदेश

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति व अपर जिला जज ने परिवार सहित कथा श्रवण कर की आरती, राष्ट्र मंगल की कामना (फोटो) नवाबगंज। जनपद प्रयागराज के प्रसिद्ध पौ

श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा और समर्पण का दिया संदेश

श्रृंग्वेरपुर धाम में रामायण मेला आयोजन समिति द्वारा संचालित श्रीराम कथा शोध संस्थान के तत्वावधान में 91वें एकदिवसीय मासिक श्रीराम कथा आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उच्च न्यायालय प्रयागराज के न्यायमूर्ति जयप्रकाश त्रिपाठी तथा जनपद प्रयागराज के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश पांडेय सपरिवार शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धापूर्वक श्रीराम कथा का श्रवण किया तथा रामायण की आरती उतारकर धर्म और संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर श्रीराम कथा के संयोजक बलराम सिंह तथा सहकारी संघ के अध्यक्ष कृष्ण चन्द्र पांडेय ने न्यायमूर्ति जयप्रकाश त्रिपाठी एवं अपर जिला जज दुर्गेश पांडेय को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

कथा व्यास उमेश चन्द्र द्विवेदी ने श्रीहनुमान जी के चरित्र का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा और समर्पण का संदेश दिया तथा राष्ट्र के मंगल और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए मेला के संयुक्त मंत्री अमित द्विवेदी ने श्रृंग्वेरपुर धाम की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्ता तथा समिति द्वारा संचालित विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। श्रीराम कथा का शुभारंभ कथा व्यास श्रीकांत मिश्र ने किया। कार्यक्रम में रामलीला समिति श्रृंग्वेरपुर धाम के अध्यक्ष कमलकांत द्विवेदी, अनिल मिश्रा, अरुण पांडेय, अशोक कुमार शर्मा, पवन पांडेय, डॉ. सरोज नारायण मिश्र, पवनसुत शुक्ल, बसंत लाल उपाध्याय, अवधेश मिश्र, मंडल उपाध्यक्ष कमलेश कुमार त्रिपाठी आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।