कॉर्बेट नेशनल पार्क का स्थापना दिवस मनाया
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का 90वां स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। कालाढूंगी स्थित जिम कॉर्बेट संग्रहालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 36 ट्रेनी रेंजरों का दल शामिल हुआ। रेंजरों को जिम कॉर्बेट के जीवन और वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई।
कालाढूंगी। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का 90वां स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कालाढूंगी स्थित जिम कॉर्बेट संग्रहालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। देशभर से पहुंचे 36 ट्रेनी रेंजरों के दल ने संग्रहालय का भ्रमण किया। जिम कॉर्बेट के जीवन, उनके वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों और प्रकृति के प्रति उनके योगदान के बारे में जानकारी हासिल की। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के 90 वर्ष पूरे होने पर कालाढूंगी स्थित जिम कॉर्बेट संग्रहालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए 36 ट्रेनी रेंजरों ने हिस्सा लिया। कॉर्बेट ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष राजकुमार पांडे व नेचर गाइड पूरन बिष्ट ने ट्रेनी रेंजरों को जिम कॉर्बेट के जीवन और उनके कार्यों के बारे में जानकारी दी।
ट्रेनी रेंजरों को जिम कॉर्बेट संग्रहालय के साथ ही बौर कैनाल, आयरन फाउंड्री और मोती हाउस का भी भ्रमण कराया गया।


