ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशVideo : बेरहम पोती ने 90 साल की दादी को पीटा, सोशल मीडिया से हुआ खुलासा

Video : बेरहम पोती ने 90 साल की दादी को पीटा, सोशल मीडिया से हुआ खुलासा

केरल के कन्नूर में 90 साल की बुजुर्ग महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आरोप है कि जमीन पर पड़ी बुजुर्ग महिला की पिटाई करने वाली महिला कोई और नहीं बल्कि...

Alakhaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 20 Mar 2018 06:43 PM

90 साल की महिला की बेरहमी से पिटाई में पोती गिरफ्तार

90 साल की महिला की बेरहमी से पिटाई में पोती गिरफ्तार1 / 2

केरल के कन्नूर में 90 साल की बुजुर्ग महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आरोप है कि जमीन पर पड़ी बुजुर्ग महिला की पिटाई करने वाली महिला कोई और नहीं बल्कि उसकी ही पोती है।

 

सोशल मीडिया पर वीडियो आने हुई गिरफ्तारी
बताया जा रहा है कि 90 साल की बुजुर्ग महिला की पिटाई का वीडियो कई दिन पुराना है। पिटाई के वक्त वहां पर मौजूद किसी शख्स ने घटना को अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया था और फिर इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

 

केरल मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए जिला पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी कर एक महीने के भीतर रिपोर्ट तलब किया है। वहीं पुलिस ने बताया कि वृद्धा की पोती 40 साल की दीपा के खिलाफ भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा उसके खिलाफ गलत तरीके से संपत्ति हथियाने का मामला भी दर्ज किया गया है।

अगली स्लाइड में देखें पिटाई का वीडियो-

देखें बुजुर्ग दादी की पिटाई खौफनाक वीडियो-

देखें  बुजुर्ग दादी की पिटाई खौफनाक वीडियो-2 / 2

वृद्धा की पहचान कल्याणी के रूप में की गयी है। वह अपनी बेटी देवकी के साथ रहती है। दोनों पर महिला ने हमला किया है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वीडिया पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। 

 

देखें पिटाई का झकझोर देने वाला वीडियो-