लावारिश मिला बच्चा, परिजन को किया सुपुर्द
हिन्दुस्तान, कानपुर
कानपुर देहात में, फिरोजाबाद का 9 साल का कृष्ण गोपाल घरवालों से नाराज होकर ट्रेन में बैठकर झींझक स्टेशन आ गया। जीआरपी ने उसे लावरिश हालत में पाया और उसके परिजनों को सूचना दी। बच्चे को उसके भाई के पास सुपुर्द कर दिया गया।

कानपुर देहात। घरवालों से नाराज होकर फिरोजाबाद का रहने वाला 9 साल का कृष्ण गोपाल पुत्र श्याम लाल किसी ट्रेन में बैठकर झींझक स्टेशन पर आ गया। उसको प्लेट फार्म पर लावरिश हालत में भटकता देख कर जीआरपी नृपेंद्र सिंह व अखिलेश यादव उसको चौकी पर लाए। जीआरपी चौकी प्रभारी अर्पित तिवारी ने बताया कि पूछताछ करने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद उसके भाई गोपाल सिंह के झींझक आने पर लिखा-पढ़ी के बाद बच्चे को उसके सुपुर्द कर दिया गया।


