चलते-चलते-- आज ही के दिन: 2001
आतंकी हमले से ढह गए अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड टावर - आतंकी संगठन अल-कायदा

आतंकी हमले से ढह गए अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड टावर - आतंकी संगठन अल-कायदा के 19 आतंकवादियों ने अमेरिका में उड़ान भरने वाले चार यात्री विमानों पर कब्जा किया।- अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान को आतंकियों ने न्यूयॉर्क शहर की ओर मोड़ा। यह वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के उत्तरी टावर से टकराया।- इसके बाद यूनाइडेट एयरलाइंस का दूसरा विमान दक्षिणी टावर से टकराया। इसके बाद साफ हो गया कि यह दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हमला था।- देखते ही देखते टावरों में भारी आग लग गई और उनका कुछ हिस्सा ढह गया। हजारों लोगों को बाहर निकालने का अभियान शुरू हुआ।- तीसरे विमान को अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन से टकराया गया।-
चौथे विमान में सवार यात्रियों ने आतंकियों का विरोध किया। विमान पेंसिल्वेनिया में दुर्घटनाग्रस्त हुआ और लक्षित स्थान तक नहीं पहुंच पाया।- इस आतंकी हमले को 9/11 के रूप में याद किया जाता है। इसमें लगभग 3,000 लोगों की जान चली गई थी।- इसके बाद अमेरिका ने अल-कायदा के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू की और आतंकवाद-विरोधी नीतियों में बड़े बदलाव किए।


