मुक्ता मैमोरियल होली विजडम में ली शपथ
हिन्दुस्तान, चम्पावत
लोहाघाट के मुक्ता मैमोरियल स्कूल में हिमालय बचाओ अभियान के तहत 835 बच्चों और स्टाफ ने हिमालय की सुरक्षा की शपथ ली। स्कूल के प्रबंधक मनोज पंत और प्रधानाचार्य हेमवती नंदन बिष्ट ने बच्चों को पर्यावरण के महत्व पर शिक्षा दी। कार्यक्रम में कई उपस्थित सदस्य भी शामिल हुए।

जगदीश राय, लोहाघाट। हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान के तहत मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के 835 बच्चों सहित स्टाफ ने हिमालय बचाने की शपथ ली। स्कूल के प्रबंधक मनोज पंत और प्रधानाचार्य हेमवती नंदन बिष्ट ने स्कूली बच्चों को पर्यावरण का पाठ पढाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हिमालय का मस्तक हमेशा ऊंचा रहेगा। यहां पूजा जोशी, अशोक गहतोड़ी, भारती जोशी, रुचि पंत, हेमा देव, लता जोशी, तनुजा जोशी, रेखा बिष्ट, पंकज पंत, मुरलीघर सकलानी, हेम गहतोड़ी, राजेश जोशी, शुभम गहतोड़ी आदि मौजूद रहे।

