ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशभायखला जेल में 81 महिला कैदी बीमार, गर्भवती महिलाएं भी शामिल

भायखला जेल में 81 महिला कैदी बीमार, गर्भवती महिलाएं भी शामिल

भायखला जेल की 81 महिला कैदियों को उल्टी, दस्त और घबराहट होने के बाद शुक्रवार को मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। संदेह है कि कैदियों ने विषाक्त भोजन खाया होगा।  अस्पताल के...

भायखला जेल में 81 महिला कैदी बीमार, गर्भवती महिलाएं भी शामिल
एजेंसी,मुंबईFri, 20 Jul 2018 07:23 PM
ऐप पर पढ़ें

भायखला जेल की 81 महिला कैदियों को उल्टी, दस्त और घबराहट होने के बाद शुक्रवार को मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। संदेह है कि कैदियों ने विषाक्त भोजन खाया होगा। 

अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों में 24 सप्ताह की गर्भवती दो महिलाएं शामिल हैं। भर्ती कराई गई एक महिला कैदी का चार महीने का एक बेटा शामिल है।

सरकारी अस्पताल में कैदियों का इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने कहा कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि यह विषाक्त भोजन खाने का मामला है।

जेल अधिकारियों ने कहा कि शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी भी भायखला जेल में बंद हैं, लेकिन वह अस्पताल में भर्ती होने वाली कैदियों में शामिल नहीं हैं।

एक अधिकारी ने कहा, ‘इंद्राणी जेल में हैं। वह ठीक हैं।’ सूत्रों ने बताया कि जेल अधिकारियों को कैदियों के खराब स्वास्थ्य की जानकारी मिलने के बाद उन्हें सुबह करीब 10 बजे से अस्पताल में भर्ती करवाना शुरू किया गया।

अस्पताल के डीन मुकुंद तायड़े ने पुष्टि की कि दोपहर तक 81 मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

अविश्वास प्रस्ताव LIVE: मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- सरकार के विचार अंबेडकर और बुद्ध के खिलाफ

IIT में लड़कियों की कम संख्या पर राष्ट्रपति ने जताई चिंता, कहा- इसे बढ़ाने की जरूरत

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें