स्वतंत्रता दिवस पर मंडलायुक्त ने किया ध्वजारोहण, दिलाया एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

गोंडा जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में छात्राओं की देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति हुई और उन्हें फोल्डेबल स्टैंडिंग टेबल वितरित की गई।

स्वतंत्रता दिवस पर मंडलायुक्त ने किया ध्वजारोहण, दिलाया एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प
स्वतंत्रता दिवस पर मंडलायुक्त ने किया ध्वजारोहण, दिलाया एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प

गोण्डा, संवाददाता। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देवीपाटन मंडल की मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के बाद उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प दिलाया।मंडलायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के त्याग, तपस्या एवं सर्वोच्च बलिदान के परिणामस्वरूप हमें स्वतंत्र भारत में रहने का गौरव प्राप्त हुआ है। अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करे। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता, संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। मंडलायुक्त ने प्रतिभागी छात्राओं को फोल्डेबल स्टैंडिंग टेबल वितरित कर मन लगाकर पढ़ाई करने और आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उपस्थित प्रबुद्धजनों ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन मीनू राणा, संयुक्त विकास आयुक्त राकेश पांडेय सहित वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्तागण एवं अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।