विद्यालयों में आयोजित हुए कार्यक्रम, बंटी मिठाइयां

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

कन्नौज में 80 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालयों में ध्वजारोहण हुआ और छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। तिरंगे के प्रति सम्मान दिखाते हुए वंदेमातरम और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ आजादी का जश्न मनाया गया। मिठाइयां बांटी गईं।

विद्यालयों में आयोजित हुए कार्यक्रम, बंटी मिठाइयां
विद्यालयों में आयोजित हुए कार्यक्रम, बंटी मिठाइयां

कन्नौज। देशभक्ति और उल्लास के बीच 80 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालयों में ध्वजारोहण के साथ छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। तिरंगे के सम्मान में हर शीश झुका और वंदेमातरम, भारत माता की जय के उद्घोष के साथ आजादी का जश्न मनाया गया। मिठाइयां बांटी गई। शहीद चंद्रभान सिंह मेमोरियल एकेडमी में प्रबंधक गिरीशभान सिंह व्यास, निदेशक राजकुमारी सिंह, प्रधानाचार्य प्रीती सिंह सोमल ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोहा। अशोक दुबे इंटर कालेज में प्रबंधक अशोक दुबे, माया देवी इंटर कालेज में प्रबंधक सुरेश पाल, प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह, रानी देवी इंटर कालेज में प्रबंधक रामदास पाल, नोबल हार्ट पब्लिक स्कूल में निदेशक कृष्ण चंद्र गुप्ता, गुरुकुल एकेडमी इंटर कालेज में प्रबंधक नितीष चंद्र श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया।

सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल में प्रबंधक सुनील सिंह, जेपीएस पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अवधेश मिश्रा, सोनी पारिया पब्लिक इंटर कालेज में प्रबंधक आशीष पारिया, केकेसीएन इंटर कालेज में प्रधानाचार्य ब्रहानंद सागर, पीएसएम में डा.अजय कुमार ने ध्वजारोहण किया। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए छात्रों ने समा बांधी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविद्यालयों में आयोजित हुए कार्यक्रम, बंटी मिठाइयां