संत विवेकानन्द में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
इटावा में संत विवेकानन्द पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. आनंद ने ध्वजारोहण करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग की प्रेरणा दी। विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई गई।

इटावा। संत विवेकानन्द पब्लिक स्कूल में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं निदेशक डॉ. आनंद ने देश के महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण, ध्वजारोहण कर किया। राष्ट्रगान व राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की प्रस्तुति से पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत हो गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. आनंद ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और विद्यार्थियों को पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।समारोह
में सुदिति ग्लोबल की चेयरपर्सन नीलम आनंद एमएल. राठौर, महिमा मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।अंत में प्रधानाचार्य ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं वं विद्यार्थियों को देश की एकता अखंडता बनाए रखने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. विवेक यादव ने भी सभी विद्यार्थियों वं विद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।


