ईपीएफओ कार्यालय में फहराया गया तिरंगा
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
गोरखपुर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के कार्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त अभिषेक कुमार मिश्र ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। आयुक्त ने कहा कि ईपीएफ के सदस्यों और पेंशनरों के हित में किए गए कार्य राष्ट्र-निर्माण में महत्वपूर्ण हैं।

गोरखपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त अभिषेक कुमार मिश्र ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा राष्ट्रगान के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। आयुक्त ने कहा कि ईपीएफ के सदस्यों, पेंशनरों एवं अन्य हितधारकों के हित में किया गया प्रत्येक कार्य राष्ट्र-निर्माण में योगदान है।


