गर्भाशय कैंसर से बचाव को आठ सौ किशोरियों का हुआ टीकाकरण

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया में शुक्रवार को गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए 800 किशोरियों का टीकाकरण किया गया। यह विशेष अभियान 14 से 15 वर्ष की उम्र की बालिकाओं के लिए था। स्वास्थ्य विभाग ने एचपीवी वैक्सीनेशन सत्रों का आयोजन किया, जो महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण है। सभी अभिभावकों से टीकाकरण कराने की अपील की गई।

गर्भाशय कैंसर से बचाव को आठ सौ किशोरियों का हुआ टीकाकरण

देवरिया, निज संवाददाता। गर्भाशय कैंसर से बचाव को शुक्रवार को एक दिन में 800 किशोरियों का टीकाकरण किया गया है। विशेष अभियान में 14 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाली तथा 15 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं करने वाली किशोरियों को टीकाकरण हुआ। शासन के निर्देशो पर 19 जून को स्वास्थ्य विभाग के सभी उप केंद्रों पर पात्र बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं को गर्भाशय कैंसर से बचाव को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है। जिसका मुख्य कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस संक्रमण है।

इस गंभीर बीमारी की रोकथाम को उन सभी बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है तथा 15 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं की है। शुक्रवार को कुल 800 से ज्यादा किशोरियेां को एचपीवी का टीका लगाया गया। यह टीका जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा मेडिकल कॉलेज स्थित टीकाकरण केंद्र पर निःशुल्क उपलब्ध है। वर्तमान कार्यक्रम के अंतर्गत पात्र बालिकाओं को वैक्सीन की एक खुराक दी जाती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी] डा. अनिल कुमा गुप्ता ने लोगो से सर्वाइकल कैंसर से बचाव को पात्र बालिका का एचपीवी टीकाकरण कराने की अपील की है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. विपिन रंजन ने बताया कि एचपीवी का एक टीका भविष्य में गर्भाशय के मुख का कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करता है। सभी अभिभावक पात्र बालिकाओं को टीकाकरण केंद्र तक पहुंचाकर अभियान को सफल बनायें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsगर्भाशय कैंसर से बचाव को आठ सौ किशोरियों का हुआ टीकाकरण