बीएड में सातवें चरण के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीएड में नामांकन के लिए सांतवें चरण के अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। सीईटी-बीएड 2026 में छठे चरण तक लगभग 33,000 सीटों पर नामांकन हो चुका है। शेष लगभग 4,300 सीटों को भरने के लिए सातवें, आठवें और नौवें चरण में नामांकन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

बीएड में सातवें चरण के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीएड में नामांकन के लिए सांतवें चरण के अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। सीईटी-बीएड 2026 में छठे चरण तक लगभग 33,000 सीटों पर नामांकन हो चुका है। शेष लगभग 4,300 सीटों को भरने के लिए सातवें, आठवें और नौवें चरण में नामांकन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। सातवें चरण की काउंसिलिंग के लिए अभ्यर्थियों की सूची शनिवार देर शाम जारी की गई। सूची में शामिल अभ्यर्थी अपने आवंटित महाविद्यालय में 25 अगस्त तक नामांकन ले सकेंगे。

एक बार कॉलेज आवंटित होने के बाद नहीं जाएगा बदला

अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि जिस कॉलेज के लिए नाम आवंटित हुआ है, उसमें नामांकन ले लें। एक बार किसी महाविद्यालय का आवंटन हो जाने के बाद अगले चरण में पुनः महाविद्यालय आवंटन पर विचार नहीं किया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को आवंटित महाविद्यालय में निर्धारित समय सीमा के भीतर नामांकन ले लेना है। बीएड में अभ्यर्थियों को ऑन-द-स्पॉट नामांकन का भी मौका नहीं मिलेगा। यदि सातवें चरण में महाविद्यालय आवंटित होने पर भी अभ्यर्थी नामांकन नहीं लेते हैं तो अगले चरण में उनका दावा मान्य नहीं होगा। इसके बाद बची सीटों को भरने के लिए आठवें और नौवें चरण की काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। इन चरणों में उपलब्ध रिक्त सीटों के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों को नामांकन का अवसर दिया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦सांतवें चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि क्या है?−
सांतवें चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 25 अगस्त है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबीएड में सातवें चरण के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी