एचएन पांडे मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता दो अगस्त से

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

नैनीताल में सीआरएसटी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा एचएन पांडे मेमोरियल स्वतंत्रता दिवस बाल फुटबॉल प्रतियोगिता का 78वां संस्करण 2 अगस्त से शुरू होगा। इसमें 15 स्कूलों की टीमें भाग लेंगी और फाइनल मुकाबला 15 अगस्त को होगा। केवल कक्षा आठ तक के विद्यार्थी इसमें भाग ले सकते हैं।

एचएन पांडे मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता दो अगस्त से

नैनीताल। सीआरएसटी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन की एचएन पांडे मेमोरियल स्वतंत्रता दिवस बाल फुटबॉल प्रतियोगिता का 78वां संस्करण दो अगस्त से शुरू होगा। फाइनल मुकाबला 15 अगस्त को खेला जाएगा। प्रतियोगिता में इस बार 15 स्कूलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। इनमें सनवाल स्कूल, सेंट जोसफ, आरएसएसवी निशांत, सेंट जॉन्स पब्लिक स्कूल, डी विला पब्लिक स्कूल भवाली, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, राधा चिल्ड्रेन एकेडमी, पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार दुर्गापुर, बिरला विद्या मंदिर, लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल, लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल, जीडी गोयनका, हरमन माइनर स्कूल भीमताल, मदर हर्ट्स और नैंसी कॉन्वेंट की टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता में केवल कक्षा आठ तक के विद्यार्थी ही भाग ले सकते हैं।

खिलाड़ियों की अधिकतम ऊंचाई 4 फीट 9 इंच निर्धारित की गई है। संस्था के संरक्षक कैप्टन एलएम साह, अध्यक्ष जगदीश बवाड़ी और महासचिव डॉ. मनोज बिष्ट ने शहर के खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में पहुंचकर युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएचएन पांडे मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता दो अगस्त से