74 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

हरिद्वार में 74 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। परिवार ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की और महिला की तलाश शुरू कर दी। महिला 31 मई को अपनी बेटी के घर गई थीं और 2 जून को लौटते समय लापता हो गईं।

74 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

हरिद्वार। रिश्तेदारी से घर लौटते समय 74 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। परिजनों ने काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर रानीपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है और आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के मुताबिक मोहल्ला हज्जाबान, ज्वालापुर निवासी नाजमीन पत्नी मोहम्मद गुलजार ने शिकायत कर बताया कि उनकी मां फरीदा पत्नी बसरुद्दीन, 31 मई को अपनी बेटी गुड्डो के घर सलेमपुर गई थीं। आरोप है कि 2 जून को सुबह करीब 11 बजे वह सलेमपुर से ज्वालापुर स्थित अपने घर के लिए निकली थीं, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचीं।

परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बुधवार केा पुलिस ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। इसकी पुष्टि कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी ने की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।