बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक को खूंटी से 70 कांवरियों का जत्था रवाना

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

खूंटी कांवरिया संघ का 70 सदस्यीय जत्था रविवार को बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए देवघर रवाना हुआ। जत्थे में खूब महिलाएं शामिल हैं। यात्रा में कांवरिये उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर जाएंगे। यात्रा के दौरान और कई तीर्थ स्थलों पर पूजा-अर्चना की जाएगी।

बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक को खूंटी से 70 कांवरियों का जत्था रवाना

खूंटी, संवाददाता। खूंटी कांवरिया संघ का 70 सदस्यीय जत्था रविवार को बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए देवघर रवाना हुआ। जत्थे में महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी है। यात्रा के दौरान कांवरिये बाबा बैद्यनाथ के दर्शन-पूजन के साथ बाबा बासुकीनाथ और तारापीठ में भी पूजा-अर्चना करेंगे। देवघर रवाना होने से पहले सभी कांवरियों ने महादेव मंडा में विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाजे-गाजे के साथ पैदल मार्च करते हुए नेताजी चौक स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचे। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार ने कांवरियों का स्वागत किया और उन्हें अंगवस्त्र प्रदान किया। इसके बाद उन्होंने झंडी दिखाकर कांवरियों को बस से देवघर के लिए रवाना किया।

जत्थे का नेतृत्व जयप्रकाश भाला और अनूप साहू कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दो बसों से रवाना हुआ कांवरियों का दल पहले सुल्तानगंज पहुंचेगा। वहां उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल लेकर सभी कांवरिये पैदल देवघर जाएंगे। बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के बाद जत्था बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना होगा। इसके बाद बंगाल स्थित तारापीठ में दर्शन-पूजन कर कांवरिये वापस खूंटी लौटेंगे।व्यवसायी ओमप्रकाश भाला लगातार 43 वर्षों से बाबा धाम की यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष उनकी देवघर यात्रा का 43वां वर्ष है। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के प्रति आस्था के कारण हर वर्ष सावन में इस यात्रा में शामिल होने का अवसर मिलता है। कांवरियों के दल में दिलीप भगत, बजरंग बाहेती, सुनील साहू, विशाल साहू, अशोक अग्रवाल, संजीव चौरसिया, पुष्पा देवी, ज्योति देवी, विनोद राम, भोला राम, प्रवीण जायसवाल और विजय मिश्रा सहित कुल 70 श्रद्धालु शामिल हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक को खूंटी से 70 कांवरियों का जत्था रवाना