7 साल की मासूम से रेप, भीड़ ने आरोपी को चप्पलों से पीटा
झांसी के सीपरी बाजार क्षेत्र में एक 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी ने बच्ची को सुनसान जगह पर ले जाकर यह घिनौनी वारदात की। घटना का पता चलने पर आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते रोज सहेली के साथ खेल रही 7 साल की मासूम को बहाने से सुनसान जगह पर ले जाकर युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया। शुक्रवार आरोपी की पहचान होते ही आक्रोशित भीड़ ने उसे चप्पलों से पीटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मुजफ्फपुर (बिहार) व हाल किराए के मकान में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र निवासी युवक ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार के भरण-पोषण करता है। बीती 7 जुलाई को उसकी बड़ी बेटी और बेटा घर पर थे।
पत्नी बर्तन-पौंछा, झाड़ू का काम करने घरों में गई थी। जबकि 7 साल की छोटी बेटी घर के बाहर एक सहेली संग खेल रही थी। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि कुछ दूरी पर रहने वाला एक युवक आया और बेटी को हाथी दिखाने के बहाने ले जाने लगा। सहेली पीछे आई तो उसे भगा दिया। वह बेटी को सूनी गली में खड़ी कार के पीछे ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को दिया। शोर मचाने पर उसका मुंह दबा दिया। बाद में लहूलुहान अवस्था में छोड़कर भाग गया। देर शाम पिता घर पहुंचा तो बेटी हालत देख बिलख पड़ा। उसके कपड़ों में खून लगा था। वह कराह रही थी। उसने तुरंत पत्नी को बुलाया और घटना जानकारी दी तो सभी के पैरों तले जमीन सरक गई। उन्होंने बहरहवास बेटी से आरोपी के बारे में पूछ तो उसने बताया कि वह मुंह पर तौलिया लपेटे था और काले कपड़े पहने था। दो दिन किसी तरह काटने के बाद पीड़िता के पिता ने मकान मालिक को आरोपी का हुलिया बताया। तब पता चला कि एक युवक बच्ची को घोड़ा दिखाने की बात कह रहा था। इसके बाद आक्रोशित लोग आरोपी की तलाश में जुट गए। उन्होंने पूछताछ की तो एक किराए के मकान में रहने वाले मोनू सिकरवार नामक युवक का पता चला। शुक्रवार सुबह वह मोनू को पकड़कर बेटी के सामने लाए तो वह चीख पड़ी और बोली इन्हीं ने गलत काम किया था। उसके सारे कपड़े उतार दिए थे। इसके बाद भीड़ आक्रोशित हो गए। उन्होंने आरोपी को जमकर पीटा। महिलाओं ने चप्पलें मारीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। आरोपी को पकड़कर थाने लाकर पूछताछ की गई।


