Hindi Newsदेश न्यूज़66 point 45 percent cases in Maharashtra Tamil Nadu Gujarat and Delhi

देश में कोरोना के मामलों का 66.45% महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और दिल्ली से

महाराष्ट्र, तमिलनाडु, राजधानी दिल्ली और गुजरात में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1,26,611 हो गयी है जो देश भर के कुल संक्रमितों का 66.45 प्रतिशत है तथा अब तक 3970 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय...

एजेंसी नई दिल्लीMon, 1 June 2020 11:27 AM
share Share
Follow Us on

महाराष्ट्र, तमिलनाडु, राजधानी दिल्ली और गुजरात में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1,26,611 हो गयी है जो देश भर के कुल संक्रमितों का 66.45 प्रतिशत है तथा अब तक 3970 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के  8392 नये मामले सामने आये हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1,90,535 पर पहुंच गयी है। देश में इस संक्रमण से कुल 5394 लोगों की मौत हुई है तथा 91,819 लोग स्वस्थ हुए हैं। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 8392 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा एक दिन में 230 मरीजों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में अभी कोरोना मरीजों की संख्या 1,90,535 पहुंच चुकी है। कुल मौतें 5394 हुई हैं। वहीं, अब तक 91,819 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। महाराष्ट्र में अब तक राज्य में 67655 पॉजिटिव मामले मिले हैं। इसमें से 36040 मरीजों का इलाज जारी है, जबकि 29329 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 2286 लोगों की मौत हुई है। 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19844 कुल मामले हैं, जिसमें से 10893 सक्रिय मरीज हैं। वहीं, 8478 लोग ठीक हो चुके हैं। 473 लोगों की मौत हुई है। मध्य प्रदेश में 8089 मामलों में 2897 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से 4842 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 350 लोगों की मौत हुई है। 

अगला लेखऐप पर पढ़ें