65वीं प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत 65वीं सुब्रतो मुखर्जी प्रमंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हजारीबाग में हुआ। डीडीसी रिया सिंह ने खिलाड़ियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। अंडर-17 और अंडर-15 में फाइनल मुकाबले तय हुए हैं। आयोजन में अधिकारियों और दर्शकों की बड़ी उपस्थिति रही।

65वीं प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में आयोजित 65वीं सुब्रतो मुखर्जी प्रमंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को कर्ज़न ग्राउंड और न्यू स्टेडियम में भव्य शुभारंभ हुआ। डीडीसी रिया सिंह आईएएस ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें अनुशासन और खेल भावना के साथ मैदान में उतरने का मंत्र दिया।

प्रतियोगिता की जानकारी

प्रतियोगिता में उत्तर छोटानागपुर प्रमंडल के सात जिलों की टीमों ने दमखम दिखाया। दिनभर चले मुकाबलों के बाद तीनों वर्गों के फाइनल मुकाबले तय हो गए हैं। मंगलवार को अंडर-17 बालक वर्ग में चतरा और गिरिडीह के बीच खिताबी जंग होगी। सेमीफाइनल में चतरा ने धनबाद को और गिरिडीह ने मेजबान हजारीबाग को रोमांचक पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया।

फाइनल मुकाबलों का कार्यक्रम

अंडर-15 बालक वर्ग का खिताबी मुकाबला रामगढ़ और मेजबान हजारीबाग के बीच खेला जाएगा। सेमीफाइनल में रामगढ़ ने धनबाद को, जबकि हजारीबाग ने गिरिडीह को मात दी। अंडर-17 बालिका वर्ग में मेजबान हजारीबाग और चतरा की टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। सेमीफाइनल में हजारीबाग ने बोकारो को 6-0 के बड़े अंतर से, जबकि चतरा ने रामगढ़ को 7-1 से पराजित किया।

प्रयोजन और उपस्थिति

मंगलवार होगा खिताबी फैसला प्रतियोगिता के समापन दिवस मंगलवार को कर्ज़न ग्राउंड में सभी वर्गों के फाइनल और तीसरे स्थान के लिए मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के पहले दिन डीईओ कुमारी नीलम, डीएसई आकाश कुमार समेत शिक्षा विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारी और खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही। आयोजन की सफलता में मधुसूदन कुमार सिंह, सुनील यादव, अनूप मेहता, मोहन रविदास, पवन कुमार, अभिनव गुप्ता, किरण कुमारी, संजू कुमारी और चांदनी वर्मा समेत पूरी आयोजन समिति और शिक्षकों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दर्शकों ने शानदार फुटबाल का लुत्फ उठाया और खिलाड़ियों का भरपूर उत्साहवर्धन किया। अब सबकी निगाहें कल होने वाले फाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां विजेता टीमें प्रमंडल चैंपियन का गौरव हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकेंगी।

सामान्य प्रश्न

65वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता कब आयोजित हुई?
प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।