7वीं गढ़वाल राइफल्स ने धूमधाम से मनाया 63वां स्थापना दिवस
हिन्दुस्तान, देहरादून
देहरादून में 7वीं गढ़वाल राइफल्स का 63वाँ स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वीर नारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मोथरोवाला स्थित श्रेष्ठ वेडिंग प्वाइंट में आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व सैनिक, उनके परिजन और गणमान्य लोग शामिल हुए।
7वीं गढ़वाल राइफल्स ने धूमधाम से मनाया 63वां स्थापना दिवस
देहरादून। 7वीं गढ़वाल राइफल्स का 63वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार को मोथरोवाला स्थित श्रेष्ठ वेडिंग प्वाइंट में आयोजित इस कार्यक्रम में वीर नारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, उनके परिजन और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

