राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चौंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

शहीद उधम सिंह स्टेडियम में 61वीं उत्तर प्रदेश स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चौंपियनशिप-2026 के लिए जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयनित खिलाड़ी अगस्त में प्रयागराज में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामली का प्रतिनिधित्व करेंगे।

राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चौंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन

शहीद उधम सिंह स्टेडियम में बुधवार को 61वीं उत्तर प्रदेश स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चौंपियनशिप-2026 के लिए जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ी 23 से 25 अगस्त तक प्रयागराज के पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामली का प्रतिनिधित्व करेंगे। शामली एथलेटिक्स संघ के सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि ट्रायल सुबह आठ बजे शुरू हुआ। अंडर-14 ट्राईथलन में ग्रुप ए से मानवी चौहान और शौर्य, ग्रुप बी से वर्ष और शिवम तथा ग्रुप सी से सोनिका और आयुष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

द्वितीय स्थान पर क्रमशरू संजना, रचित, अन्वी, तरुण, मीनू और अभिनव रहे। अंडर-16 वर्ग में 60 मीटर दौड़ में अक्षित प्रथम और मनोज द्वितीय रहे। 600 मीटर में नेहा व वंश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गरिमा और प्रणव द्वितीय तथा अर्जित तृतीय रहे। ऊंची कूद में वंश और हिमांशु ने प्रथम स्थान हासिल किया। लंबी कूद में कृष तथा गोला फेंक में इमरा ने बाजी मारी।अंडर-18 वर्ग में 100 मीटर में मनीष प्रथम और वैभव द्वितीय रहे। 200 मीटर में सिद्धार्थ प्रथम, 400 मीटर में सावन व देव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बालिका वर्ग में कामना प्रथम और सपना द्वितीय रहीं। 1000 मीटर में जावेद व गार्गी ने प्रथम स्थान हासिल किया। 100 मीटर में अनुष्का शर्मा तथा गोला फेंक में अक्षत सैनी प्रथम रहे। अंडर-20 वर्ग में 100 मीटर में सूरज कुमार प्रथम और अभिमन्यु द्वितीय रहे। 200 मीटर में आयुष प्रथम और कमल द्वितीय, 400 मीटर में वरदान प्रथम और आयुष द्वितीय तथा 800 मीटर में विशाल राणा प्रथम और संजीव द्वितीय रहे। 3000 मीटर में रोहित प्रथम और राकेश द्वितीय रहे। भाला फेंक में शिवांशु प्रथम और कुलदीप द्वितीय, गोला फेंक में हर्षित प्रथम और संजय द्वितीय तथा डिस्कस थ्रो में मनजीत प्रथम और राजीव द्वितीय रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुलदीप तोमर, आजाद चौधरी, कोच सनी, मुकेश, अनिल कुमार, अजय कुमार, विकसित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चौंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन