खेल-------अग्रिमा ने रजत जीत खोला लखनऊ का खाता

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

61वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप लखनऊ में चल रही है। दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं में लखनऊ की अग्रिमा भटनागर ने 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता, जबकि आगरा की करिश्मा ने स्वर्ण पदक जीता। मेरठ की राशि और वंशिका ने भी स्वर्ण पदक जीते।

खेल-------अग्रिमा ने रजत जीत खोला लखनऊ का खाता

61वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप लखनऊ, संवाददाता। कुर्सी रोड स्थित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही 61वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप (बी) के दूसरे दिन सोमवार को एथलीटों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। लखनऊ की अग्रिमा भटनागर ने बालिका अंडर-18 की 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर मेजबान जिले का खाता खोला। आगरा की करिश्मा स्वर्ण जीतने में सफल रहीं।दूसरे दिन घोषित परिणामों में मेरठ की राशि ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए बालिका अंडर-16 की 600 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राशि ने पहला स्थान हासिल किया। इलाहाबाद की गीता यादव दूसरे स्थान पर रहीं।

मेरठ की वंशिका राठी ने भी बालिका अंडर-20 की 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। मेरठ के कार्तिक सैनी ने बालक अंडर-20 हाई जंप में स्वर्ण पदक हासिल किया।दूसरे दिन बालक अंडर-20 की 800 मीटर दौड़ में सीतापुर के चिराग चौधरी और बालिका वर्ग में चंदौली की मनीषा राय ने स्वर्ण जीता। बालक अंडर-18 की 200 मीटर में वाराणसी के हरित चौधरी और बालक अंडर-20 में वाराणसी के शुभम यादव विजेता रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखेल-------अग्रिमा ने रजत जीत खोला लखनऊ का खाता