उम्र के साथ खान-पान में सावधानी जरूरी
-बीबीएम केन्द्र पर मनाया गया योग दिवस :पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय योग संस्थान का 60 वां योग दिवस बीबीएम केंद्र में बड़े हर्षोल्लास के सा

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय योग संस्थान का 60 वां योग दिवस बीबीएम केंद्र में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, गायत्री मंत्र, शंख ध्वनि से हुई । पश्चात महिलाओं द्वारा सरस्वती वंदना, भजन की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में प्रांतीय प्रधान अजय कुमार सिंह, प्रांतीय मंत्री कैलाश मंडल, केंद्र प्रमुख शिव शंकर मंडल, पिंकी पांडेय, समीर घोष उपस्थित थे। महिलाओं में संगठन मंत्री नूतन सिंह, क्षेत्रीय प्रधान नीता केडिया, क्षेत्रीय मंत्री बंदना देवी, रेखा देवी, सुमन देवी, नूतन देवी, जूली, अर्निका की उपस्थिति रही। कैलाश मंडल एवं अजय कुमार सिंह के द्वारा योग दिवस के महत्व पर चर्चा की गई।
नित्य प्रतिदिन के खान पान और योग पर भी विशेष चर्चा हुई। सब्जी, फल पर इस्तेमाल किये जाने वाले पेस्टिसाइड के असर को कम करने के लिए क्या किया जाना चाहिए। उम्र के साथ खान पान में क्या सावधानी बरतनी चाहिए। कौन से फल का सेवन करना चाहिए। किन फलों से परहेज करने की आवश्यकता है, इत्यादि विषय पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समापन पिंकी पांडे द्वारा प्रार्थना शांति पाठ एवं धन्यवाद ज्ञापन नीता केडिया के द्वारा किया गया।


