मैक्स वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, मचा कोहराम
बरनाहल। मैक्स वाहन की टक्कर से घायल हुए 60 वर्षीय वृद्ध को फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर ले जाते समय मौत हो गई।

मैक्स वाहन की टक्कर से घायल हुए 60 वर्षीय वृद्ध को फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर ले जाते समय मौत हो गई। वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र सोनू की तहरीर पर थाना पुलिस ने मैक्स पिकअप एवं चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के ग्राम बैंगाई निवासी 60 वर्षीय सूबेदार पुत्र काशीराम सोमवार को सिरसागंज जाने के लिए चंदीकरा चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी चंद्रपुर की तरफ से आए मैक्स वाहन संख्या (यूपी83 सीटी 1559) के चालक ने तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी।
हादसे में सूबेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद में भर्ती कराया। जहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाने के उप निरीक्षक प्रेमनाथ यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र सोनू की तहरीर पर दुर्घटना में शामिल पिकअप मैक्स एवं चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। वृद्ध की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।


