पड़ोसियों के हमले से वृद्ध घायल, कोर्ट के आदेश पर पांच पर केस

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

बलरामपुर के काफरी गांव में पुरानी रंजिश के चलते 60 वर्षीय प्रेम नारायण पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया। इस घटना में उनका हाथ टूट गया और गंभीर चोटें आईं। पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय का सहारा लिया, जिसके बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की।

पड़ोसियों के हमले से वृद्ध घायल, कोर्ट के आदेश पर पांच पर केस

बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के चारों काफरी गांव में पुरानी रंजिश और सीमा विवाद को लेकर एक 60 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में प्रेम नारायण का हाथ टूट गया और उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित प्रेम नारायण के अनुसार, 24 जुलाई की दोपहर वह अपने घर पर मौजूद थे।

इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग एक राय होकर उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में उनका हाथ टूट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्रेम नारायण को लखनऊ रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक उन्हें केजीएमयू लखनऊ में भर्ती कराया गया, जहां 30 जुलाई को सीटी स्कैन समेत अन्य जांच और इलाज शुरू हुआ। परिजनों का कहना है कि चोट गंभीर होने के कारण पीड़ित को चलने-फिरने में भी परेशानी हो रही है। पीड़ित का आरोप है कि घटना के संबंध में छह अगस्त को पुलिस अधीक्षक को पंजीकृत डाक से शिकायत भेजी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर कोतवाली देहात पुलिस ने शांति देवी, पवन कुमार, शिवम, सोनू व राखी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता को सौंपी गई है। विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपड़ोसियों के हमले से वृद्ध घायल, कोर्ट के आदेश पर पांच पर केस