ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशशर्मनाक: जादूटोना करने के शक में छह बुजुर्ग से हैवानियत

शर्मनाक: जादूटोना करने के शक में छह बुजुर्ग से हैवानियत

ओडिशा के गंजम जिले में कुछ लोगों ने जादूटोना करने के शक में छह बुजुर्ग व्यक्तियों के साथ हैवानियत की। इस दौरान इन बुजुर्गों के दांत तोड़ दिए और उन्हें मानव मलमूत्र खाने के लिए मजबूर किया।...

शर्मनाक: जादूटोना करने के शक में छह बुजुर्ग से हैवानियत
बेहरामपुर। एजेंसीThu, 03 Oct 2019 06:03 AM
ऐप पर पढ़ें

ओडिशा के गंजम जिले में कुछ लोगों ने जादूटोना करने के शक में छह बुजुर्ग व्यक्तियों के साथ हैवानियत की। इस दौरान इन बुजुर्गों के दांत तोड़ दिए और उन्हें मानव मलमूत्र खाने के लिए मजबूर किया।  

पुलिस ने बताया कि गोपुरपुर गांव के कुछ लोगों को शक था कि छह बुजुर्ग व्यक्ति जादूटोना कर रहे हैं, जिसके चलते उनके इलाके में कम से कम छह महिलाओं की मौत हो गई और सात अन्य बीमार हो गईं। 

पुलिस के मुताबिक उन्होंने मंगलवार को इन छह व्यक्तियों को जबरदस्ती घर से बाहर निकाला और उनके साथ हैवानियत की गई। इन छह व्यक्तियों ने मदद की गुहार लगाई लेकिन गांव में कोई भी उनके लिए आगे नहीं आया। हालांकि, यह खबर जिला मुख्यालय पहुंची और पुलिस अधीक्षक ब्रजेश राय पुलिस दल के साथ गांव पहुंचे और घायल व्यक्तियों को बचाया। 

पुलिस ने इस मामले में 29 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 22 महिलाएं हैं। घायल बुजुर्ग व्यक्तियों में सभी की उम्र 60 साल से अधिक है और पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत स्थिर है। राय ने कहा कि इस घटना में कथित रूप से शामिल अन्य व्यक्तियों के नाम भी उनके पास हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तारी के डर से गांव के लगभग सभी पुरुष फरार हो गए हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें