ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशमुंबई : 4 साल की बच्ची का 59 साल की बाई ने किया यौन शोषण, गिरफ्तार

मुंबई : 4 साल की बच्ची का 59 साल की बाई ने किया यौन शोषण, गिरफ्तार

मुंबई में बायकुला पुलिस ने एक स्कूल में सहायिका का काम करने वाली 59 साल की महिला को कथिततौर पर एक 4 साल की बच्ची को गलत तरीके से छूने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला के खिलाफ पास्को एक्ट में...

मुंबई : 4 साल की बच्ची का 59 साल की बाई ने किया यौन शोषण, गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 24 Apr 2018 04:34 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई में बायकुला पुलिस ने एक स्कूल में सहायिका का काम करने वाली 59 साल की महिला को कथिततौर पर एक 4 साल की बच्ची को गलत तरीके से छूने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला के खिलाफ पास्को एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

 

स्कूल ने आरोपी महिला को बर्खास्त कर दिया है। महिला पिछले 25 साल से स्कूल में नौकरी कर रही थी और कुछ ही समय बाद रिटायर होने वाली थी। पुलिस ने बातया कि बच्ची के घर वालों ने शिकायत दर्ज कराई इसके बाद महिला को हिरासत में लिया गया।

 

कई दिन से बच्ची नहीं जा रही थी। वह दो तीन से पेट दर्द की शिकायत कर रही थी। घरवाले बच्ची से स्कूल न जाने का कारण पूछ रहे थे वह कुछ भी नहीं बता रही थी। रविवार की रात को उसने अपने चचेरे भाई को बताया कि स्कूल में कोई उसे गलत तरीके से छूता है। इसके बाद घरवाले बच्ची को अस्पताल ले गए और वहां महिला रोग विशेषज्ञ को दिखाया।

 

इसके बाद पैरेंट्स बच्ची को सोमवार को स्कूल के प्रिंसिपल के पास ले गए। प्रिंसिपल ने इसके बाद सभी कर्मचारियों की एक मीटिंग बुलाई में जिसमें बच्ची ने आरोपी महिला को पहचान लिया। प्रिंसिपल ने बताया कि आरोपी महिला अगले साल ही रिटायर होने वाली थी। पुलिस अभी महिला से पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें